रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का इस बार का ‘शुक्रवार का वार’ बहुत खास होने वाला है।बिग बॉस हर ‘वीकएंड का वार’ में अपने दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।  जो दर्शकों को एकदम हतप्रभ कर देगा।

 एपिसोड में बिग बॉस घरवालों को सुम्बुल तौकीर खान और उनके पापा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सुनाते हैं, जिससे घर का माहौल गर्म हो जाता है। सुम्बुल और उनके पिता के बीच हुई बातचीत को सुनकर शालीन और टीना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी के लिए टास्क हुआ था और आज रात इसका रिजल्ट आने वाला है। एपिसोड में सलमान खान के साथ सुम्बुल के पापा, टीना की मां, और शालीन के मां-पापा दिखाई देने वाले हैं। और फिर होती है इन सबके बीच जमकर बहस। वहीं बीच-बीच में सलमान खान भी अपने गुस्से का तड़का लगाते हुए नजर आते हैं, जिससे एपिसोड में ड्रामा और बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *