अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड में हमेशा अपने सशक्त और बोल्ड किरदारों की वजह से ही जानी जाती हैं।जिस भी फिल्म या सीरीज में कीर्ति नजर आती हैं, चाहे वह सुपरहिट हो या ना हो लेकिन उनके किरदार को हमेशा पसंद किया जाता है। इसके अलावा कीर्ति अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं।

सादगी से भरे उनके चेहरे पर ठहराव और चुलबुलापन दोनों ही नजर आते हैं। कीर्ति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। फैंस को भी उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार रहता है।

अभिनेत्री ने साल 2021 की शुरुआत में अपने पति साहिल सहगल से पांच साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि उस समय तो अभिनेत्री ने तलाक का कारण नहीं बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने कई सारे बयान दिए जो खूब चर्चा में रहे। आज अभिनेत्री अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

30 मई 1985 को राजस्थान के झुंझुनू में कीर्ति का जन्म हुआ था। अपने पिता की नौकरी के चलते कीर्ति परिवार समेत मुंबई रहने लगी थीं। उनके पिता नेवी में एक ऑफिसर थे। इसके बाद कीर्ति ने मुंबई से ही पढ़ाई की।

कम ही लोग जानते हैं कि कीर्ति के पास मैनेजमेंट और जर्नलिज्म की डिग्री है। कुछ लोगों का कहना है कि कीर्ति फिल्मी दुनिया में कदम ना रखतीं तो शायद आज वो पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम कमा रही होतीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *