बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सम्राट पृथ्वीराज की टीम रिलीज से पहले फिल्म के प्रचार के लिए अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही है।

 

फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय अपनी को-एक्टर मानुषी छिल्लर और पूरी टीम के साथ भारत के कई सारे हिस्सों में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और इसके साथ ही टीम के साथ वो इस दौरान बनारस के दौरे पर निकले जहां पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और साथ ही गंगा आरती में शामिल होने के साथ ही उसमें डुबई भी लगाई.

अक्षय कुमार फिल्म की सफलता के लिए इन दिनों काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं. कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और कुछ तस्वीरें और वीडियो अक्षय कुमार की सामने आईं हैं,उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.

अक्षय की गंगा में पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस लगातार इस वीडियो और तस्वीरों को साझा कर रहे हैं और हर हर महादेव के नारे कमेंट में लगाए जा रहें हैं।

एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव. गंगा घाट पर पूजा करते हुए अक्षय के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *