बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.  अपनी बोल्डनेस के लिए चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार दिशा किसी बिकिनी फोटो को लेकर नहीं बल्कि अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं.

दिशा पटानी अपने इंस्टाग्राम पर Tayc के सॉन्ग DODO पर जबरदस्त डांस करती दिख रही है. उनका डांस मूव्स कमाल का लग रहा है. दिशा काफी आसानी से टफ डांस मूव्स को करती दिख रही है.

क्रॉप टॉप, लूज स्टाइलिश स्लैक्स औऱ मैचिंग कैप उन्होंने पहन रखी है. वीडियो में उनके साथ उनकी डांसिंग कोच भी नजर आ रही है.दिशा ने 80 किलो वेट लिफ्ट करके बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है.

अब दिशा पाटनी (Disha Patani) का ये इंस्टाग्राम वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में सबसे ऊपर दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का कमेंट नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *