बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023’ लुक के लिए ऐश्वर्या के लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। कान्स में ऐश्वर्या ने ब्लैक और सिल्वर रंग की हुड वाली ड्रेस पहनी थी।

इसमें एक्ट्रेस कमाल लग रही थीं।  फैन्स को ऐश्वर्या का ये अनोखा अंदाज खास पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐश्वर्या की ड्रेस की तुलना समोसा और चिकन शावरमा से कर रहे हैं।

फैंस पिछले दो दिनों से ऐश्वर्या के कान्स लुक का इंतजार कर रहे थे। इस साल जैसे ही एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एंट्री की, हर कोई उन्हें देखता रह गया। इस बार ऐश्वर्या ने अपने लुक को क्लासी छोड़कर फंकी और बोल्ड रखा।

सिल्वर हुडी के साथ हैवी गाउन में वॉक करती नजर आईं। एक्ट्रेस की ड्रेस और उनका मेकअप दोनों ही काफी ग्लैम था। लेकिन फैंस को ऐश्वर्या का फैशन सेंस रास नहीं आया। यूजर्स ने उनकी ड्रेस की तुलना समोसे और शावरमा रोल से करनी शुरू कर दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *