1991 में आई ‘प्रेम कैदी’ के साथ अभिनय की शुरुआत करने वाली करिश्मा कपूर  बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं.करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक दौर था जब उनके ही चर्चे हर दूसरी फिल्म में हुआ करते थे.

90 के दशक में करिश्मा कपूर ने बतौर एक्ट्रेस सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली हाईपेड एक्ट्रेस थीं. पर्दे पर बोल्ड दिखने वाली करिश्मा अपने दुश्मनों को मुंडतोड़ जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटती हैं. उनकी इस खूबी को लोग काफी पसंद किया करते थे.

पूजा के साथ अपने मतभेदों के बारे में बात करते हुए, करिश्मा ने स्टारडस्ट मैगजीन से बातचीत में कहा था, ‘ आप बताओ मेरी क्या गलती है. पूजा भट्ट हैं, जिसने मेरे पैरेंट्स के बारे में बुरा कहा और मैंने भी उसका मुंहतोड़ जवाब दिया क्योंकि उसका कोई अधिकार नहीं है कि वो मेरे पैरेंट्स के बारे में कुछ भी कहे.

बता दें कि एक तरफ जहां करिश्मा फिल्मों की वजह से खबरों में रहती हैं तो दूसरी तरफ वो अपने को-स्टार्स संग पंगे भी खूब लिया करती थीं. करिश्मा इतनी बोल्ड एक्ट्रेस थीं वह इंटरव्यूज में अपने दुश्मनों को सुनाने में बाज नहीं आती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *