श्रद्धा मर्डर केस में गुरुवार का दिन अहम रहा। आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट हुआ। जानकारी के मुताबिक, आफताब ने यहां भी श्रद्धा की हत्या करने कबूल लिया है। आफताब अपना गुनाह कबूल कर चुका है।

इस तरह पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट पुलिस के लिए बहुत अहम है। पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।

नार्को टेस्ट से पहले आफताब से एक सहमति फॉर्म भरवाया गया। आफताब ने इस फॉर्म को ठीक से पढ़ा और फिर जानकारी दर्ज की। सीनियर डॉक्टरों और एक्सपर्ट की मौजूदगी में नार्को टेस्ट किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे से नार्को टेस्ट हो रहा है। बुधवार को आफताब ने रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में किए गए पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान अपराध करना कबूल किया। पॉलीग्राफ टेस्ट कई सत्रों में चला।

पुलिस ने कहा कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने नई गर्लफ्रेंड की तलाश जारी कर दी थी। उसने एक मनोवैज्ञानिक से दोस्ती थी और उसे अक्टूबर में दो बार महरौली स्थित अपने आवास पर बुलाया था। उसे श्रद्धा की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वो जितने भी दिन आफताब के साथ रही, वह सामान्य नजर आया। उसके चेहरे पर कभी कोई तनाव या डर नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *