गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है।इसी के साथ दूसरे चरण के लिए वोटर्स को लुभाने की कवायद जारी है।

सीएम योगी ने अरवल्ली के बायड विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि जनता का यह उत्साह बता रहा है कि इस बार विकास और सुशासन का कमल खिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है। आज पहले चरण के मतदान के लिए मतदान हो रहा है और आज ही गुजरात के गौरव (गौरव) पीएम मोदी जी-20 देशों के प्रमुख बन गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब अंबेडकर का विरोध करती रही। कांग्रेस संकट के समय जनता के साथ खड़ी नहीं रह सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *