बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भले ही फिल्में कम की हों लेकिन वह अपने स्टनिंग और गॉर्जियस लुक की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उर्वशी रौतेला का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट लोगों का दिल जीत लेती हैं।यहां वह ‘मिस यूनिवर्स 2021’ को जज करने गईं थीं। वह भारत को गौरव दिलाने वाले पलों की गवाह बनीं।

अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और भारत को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतते देखने के बाद अब उर्वशी रौतेला देश वापस आ गई हैं। मुंबईं लौंटी उर्वशी का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया।

लुक की बात करें तो पिंक शिमरी ड्रेस में दिखीं।डायमंड जड़ी कोल्ड शोल्डर क्रॉप टॉप और मिनीस्कर्ट में उर्वशी काफी बोल्ड दिखीं। पोशिओ एन्ड स्कारलेट की इस ड्रेस की कीमत 5 लाख रुपए हैं। इस ड्रेस के साथ बेबी पिंक हाई स्टिलेटोस कैरी किए थे।

लोग मिस यूनिवर्स के ताज को लेकर उर्वशी रौतेला को लकी चार्म मान रहे हैं। इस मौके पर सबसे कम उम्र की मिस यूनिवर्स जजों में से एक उर्वशी रौतेला भी खुश हैं क्योंकि भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया है। इस दौरान उनकी आंखों में आसूं थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *