1983 के वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मूवी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है जिसका प्रमोशन जोरो-शोरों पर जारी है। फिल्म की पूरी टीम दुबई पहुंची थी। इस दौरान 83 का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया, जिसे देख एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गईं।

ट्रेलर देख दीपिका ने रणवीर का हाथ पकड़कर उन्हें साइड हग किया। दीपवीर के दुबई वीडियो को कपल के फैन पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें दीपिका पति रणवीर और पूरी टीम के साथ बुर्ज खलीफा के सामने खड़ी होकर फिल्म 83 का ट्रेलर देखती नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका बेहद एक्साइटेड हो जाती हैं और रणवीर का हाथ पकड़ मुस्कुराने लग जाती हैं।

बाकी टीम मेट्स भी बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर देख काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस तरह कपल के साथ-साथ मेकर्स के लिए भी ये एक प्राउड मोमेंट साबित हुआ है।

फिल्म 83 को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। वहीं, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पांच भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *