आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है।अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में हुए इस हादसे में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से ये लोग हताहत हुए।

एक मकान में गैस सिलेंडर में धमाके से पड़ोस के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ये हादसा मुलकालेदु गांव में हुआ है।पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विस्फोट के प्रभाव के कारण पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई और चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान कार्य किया।मृतकों की पहचान 60 वर्षीय जैनबी, 36 वर्षीय दादू, 28 वर्षीय शरफुन्नी के रूप में हुई है. इस घटना में 3 साल के बच्चे की भी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *