शोभिता धुलिपाला मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. वह हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं जिस वजह से वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं. शोभिता धुलिपाला ने मिस अर्थ 2013 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि, वह ये प्रतियोगिता जीत नहीं पाई थीं. 

मॉडलिंग में शोभिता अच्छा-खासा मुकाम हासिल कर चुकी थीं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और लीजा हेडन की तरह शोभिता धुलिपाला भी किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं.

शोभिता धुलिपाला ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था . इस फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर भी हुआ था. 

2019 में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ रिलीज हुई थी. इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस के अभिनय को काफी पसंद किया गया था. साथ ही ‘मेड इन हेवन’ ने शोभिता के लिए कई प्रोजेक्ट्स के दरवाजे खोल दिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *