बॉलीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी नौ साल के बाद फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ के जरिए वापसी कर रहे हैं। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर लांच मुंबई में हुआ।

ट्रेलर लांच के दौरान राजकुमार संतोषी ने कहा, ‘बात यह नहीं है कि नौ साल के बाद आ रहा हूं, यह कोई बड़ी बात नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि नौ साल के बाद आ रहा हूं, तो क्या लेकर आ रहा हूं? मैं इस फिल्म से पूरी तरह से संतुष्ट हूं और मुझे उम्मीद है.

मीडिया और बाकी के लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे। ट्रेलर लांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि 26 साल के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या’ के जरिए वापसी करने जा रहे हैं।

राजकुमार संतोषी, सनी देओल के साथ ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।  सनी देओल के साथ ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या’ फिल्म बना रहे हैं।  नाटककार असगर वजाहत की मुलाकात राजकुमार संतोषी से ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या’ को लेकर हुई थी, यह विषय राजकुमार संतोषी को पसंद आया । इस नाटक से राजकुमार संतोषी इतने प्रभावित हुए कि पहले इसी फिल्म पर काम शुरू कर दिया और अब यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *