11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा  के घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम वामिका  है।वामिका आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मॉम अनुष्का शर्मा ने उसके साथ प्यारी सी फोटो शेयर की।

इस बीच उन्होंने अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन पर उसके साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘2 साल पहले मेरा दिल खुला हुआ था।’ इस प्यारी सी तस्वीर में अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर की हूडी और पिंक कलर का लोअर पहने नजर आ रही हैं और अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। वहीं वामिका दो चोटी बनाई हुई है और मम्मा को किस कर रही है।

11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वामिका को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने साफ कर दिया था कि वह नहीं चाहते कि उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो।

वामिका के जन्मदिन से 1 दिन पहले 10 जनवरी को विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और इस साल का पहला शतक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *