त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है। 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। त्रिपुरा में शाम पांच बजे तक 76.49 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिपल्ब कुमार देब ने गोमती में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘हम किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं देखते हैं। जनता सर्वोच्च है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने हमें 2018 में सत्ता दी और कोविड के बावजूद हमने राज्य के सभी क्षेत्रों में काम किया।’

वोटिंग के दौरान ट्विट करके अपने पक्ष में वोट मांगने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने त्रिपुरा भाजपा और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आयोग ने इस मामले में दोनों ही पार्टियों से जवाब मांगा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक त्रिपुरा में 69.60 फीसदी मतदान हुआ है। ये आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक कुल 51.35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *