तमिलनाडु के नागापत्तिनम के छह मछुआरों पर बीच समंदर हमला किया गया। इतना ही नहीं, उनके साथ लूट का घटना को भी अंजाम दिया गया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

घटना में सभी छह मछुआरों को चोटें आई हैं। इससे गांव में भी तनाव का माहौल है। आरोपी ने घटना में घायल एक मछुआरे की तीन उंगलियां काट दीं। उसकी पहचान मुरुगन के रूप में हुई है। दावा किया जा रहा है कि हमलावर श्रीलंका से हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मछुआरे 14 फरवरी की रात नांबियारनगर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान मुरुगन ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसकी तीन उंगलियां काट दीं।

पहले उनका पशपवनम प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें नगापत्तिनम के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *