फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जादू रिलीज के बाद तीसरे सप्ताह में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म की तारीफ नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई कर रहा है।

हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस फिल्म की सराहना की है। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। जूनियर बच्चन ने कहा है कि ‘अगर फिल्म अच्छी नहीं होती तो चलती ही नहीं।’

अभिषेक ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब फिल्म अच्छी होती है, तभी लोग देखना पसंद करते हैं, वरना फिल्म बिल्कुल भी नहीं चलती। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने किसी के मुंह से नहीं सुना कि यह फिल्म बुरी है। उन्होंने अभिषेक का वीडियो साझा करके उनका शुक्रिया अदा किया है।

अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। जेल में रहने के दौरान ही वह हाई स्कूल पास करने का फैसला कर लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *