टी सीरीज़ लेकर आ रहे हैं एक नया ट्रैक “फकीरन” जो 30 नवम्बर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ज़हरा खान ने अपनी दमदार आवाज़ से स्वरबद्ध किया है, और तनिष्क बागची ने गाने के म्यूजिक के साथ गाने के बोल भी लिखे हैं।

 गाने में किसे फिल्माया जाना चाहिए, तो उन सभी ने तुरंत सामूहिक निर्णय के साथ यह तय किया कि इस गाने में मौनी रॉय ही सटीक बैठेंगी, क्योंकि ज़हरा की आवाज़ की बनावट मौनी के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाती है।

मौनी रॉय, कहती हैं कि, “मैंने ज़हरा के सभी गाने सुने हैं और हर बार, मुझे लगता है कि उनकी आवाज़ में एक नयापन और यूनिक टेक्सचर है। जब मुझे पता चला कि मैं इस गाने का हिस्सा बनने जा रही हूं तो मैं बहुत उत्साहित थी।”

ज़हरा एस खान कहती हैं, “मुझे लगता है कि मौनी को इस अद्भुत ट्रैक का हिस्सा बनाना सबसे अच्छा निर्णय था। जब मैं इस गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थी तब मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मौनी इस गाने के साथ जस्टिस करेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *