गर्मी का मौसम में फलों में सबसे ज्यादा प्यारा कुछ होता है तो वो होता है आम। आम रस से भरा होता है और लोगो के दिलो को तरावट देने वाला होता है लेकिन इन सबसे ज्यादा कच्चा आम फायदेमंद होता है। सेहत को लेकर आम के फायदे अपने आप में बड़े ही गजब होते है।

आज हम आपको बताते है कि कच्चा आम खाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते है? ये स्वाद में खट्टा होता है और लोग इसे कैरी के नाम से भी जानते है, ये कम कीमत में ही उपलब्ध भी हो जाता है।इसके अलावा कच्चे आम के सेवन से आपका न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि साथ ही साथ में ये कोलेस्ट्रोल को भी काबू करने में अच्छी खासी मदद करता है। हालंकि इसका सेवन भी नियंत्रित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है।

कच्चे आम में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है जो त्वचा के लिए खूब फायदेमंद होता है। इसके अलावा कच्चा आम आपको लू लगने से भी बचाता है। यही नही ये पोटेशियम का भी अच्छा ख़ासा स्त्रोत होता है जिसके चलते हरा आम आपके शरीर में पानी की कमी को भी काफी हद तक पूरा कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *