णबीर कपूर हाल ही में एक नन्ही सी बेटी के पापा बन गए है। इसी साल 14 अप्रैल को एक्ट्रेस आलिया भटट् के साथ रणबीर कपूर ने शादी की थी और अब दोनों पेरेंट्स बन गए है।

अपने अब तक के फिल्मी करियर में रणबीर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन आज उनकी उस फिल्म को याद किया जा रहा है जिसके जरिए उन्होंने सालों पहले इस इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था।

रणबीर यूं तो फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके थे, लेकिन 9 नवंबर 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से रणबीर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया।

इस फिल्म का हर एक गाना काफी हिट साबित हुआ,  ‘जबसे तेरे नैना’ गाने में रणबीर कपूर का तौलिया गिरने वाला एक सीन इतना पॉपुलर रहा कि इस सीन की चर्चा लंबे वक्त तक होती रही थी। इस सीन को जितना पसंद किया गया, इसे करने में रणबीर को उतनी ही मेहनत करनी पड़ गई थी।

रणबीर ने बताया कि इस सीन के लिए एक दिन में उन्हें करीब 45 टेक देने पड़ गए थे और इसका नतीजा ये रहा कि उनकी कमर ने दर्द पकड़ लिया था, लेकिन इसके बावजूद भी सीन फाइनल नहीं हुआ था।वो अपनी फिल्मों के हर एक सीन में हर एक डिटेल पर काफी मेहनत करते है और इसके लिए किसी भी चीज से समझौता नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *