अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने नया फरमान जारी कर महिलाओं को यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया है। अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए फरवरी में परीक्षा होने वाली है।

दिसंबर में तालिबान ने अगली सूचना तक सभी महिलाओं को कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने जाने से रोक दिया था। इसके बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके परिणामस्वरूप अफगानिस्तान में क्लास 6 के बाद लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलोन्यूज ने बताया कि तालिबान शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगली सूचना तक लड़कियां परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।

अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने मई 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। शुरुआत में तालिबान ने कहा था कि वह महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करेगा और उनके प्रति अधिक उदार रवैया अपनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *