डिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नब दास पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं। बताया जा रहा है कि नब दास के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई।

पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांकि, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है। वहीं, आरोपी एएसआई गोपाल दास को फरार बताया जा रहा है।

नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है।शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *