ओडिशा के गंजाम जिले में 35 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ने एक महिला यात्री को करीब 1.6 लाख रुपये का उसका सोने का हार लौटाकर इमानदारी की मिसाल पेश की है.ऑटोरिक्शा चलाने वाले पंकज बेहरा ने बताया कि वाहन की सफाई के दौरान उसे सीट के नीचे से लगभग 30 ग्राम वजनी सोने का हार मिला था.

जिसे उसने न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी पर महिला यात्री को सौंप दिया।महिला कुछ दिन पहले ऑटोरिक्शा में अपना हार छोड़ गई थी. आभूषण वापस मिलने से महिला को भी राहत मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *