उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस की उम्मीदों को कितना जिंदा रख पायी। राहुल यूपी के तीन जिलों से होकर गुजरे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा देखा गया। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो राहुल गांधी की इस यात्रा से यूपी में कांग्रेस को कितना लाभ हुआ है यह बड़ा सवाल है।

कांग्रेस इसका आंकलन अपने हिसाब से कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों की माने तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण ने राज्य में विपक्षी एकता की नई उम्मीद जगाई है।

प्रमुख विपक्षी नेता- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल नहीं हुए।

इन नेताओं ने राहुल की यात्रा को अपनी शुभकामनाएं जरूर दीं। इसके अलावा, उनकी पार्टियों के कैडर के साथ-साथ चंद्रशेखर आज़ाद की भीम आर्मी ने न केवल यात्रा का स्वागत किया बल्कि स्थानीय नेता भी मार्च में शामिल हुए। राहुल की यह यात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली से होकर गुजरा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *