बॉलीवुड के सबसे क्यूटेस्ट और चार्मिंग एक्टर हिमांश कोहली इस साल मना रहे है अपना 30 वा जन्मदिन।हिमांश कोहली अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादातर मीडिया की लाइम लाइट में बने रहते है।साल 2014 में ‘यारियां’ फिल्म में काम कर अपनी ठीक-ठाक पहचान बनाई लेकिन तब से लेकर फिल्मों में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए.

सिंगर नेहा कक्कर से ब्रेकअप होने के बाद हिमांश कोहली कई बार विवादों में आये ।हिमांश कोहली ने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे पर एक शो से की थी। शो का नाम था “हमसे  है लाइफ यारों” जिसमे उन्होंने राघव का किरदार निभाया था और इस किरदार को फैन्स द्वारा इतना पसंद किया गया था की लोग ने इस शो का दूसरा पार्ट शुरू शुरू करने के लिए डिमांड भी की थी।

खास बात ये रही कि हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ ने अपने इश्क को कभी छिपाया नहीं. सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 10’ के मंच पर दोनों ने सबके सामने एक दूसरे के लिए प्यार कबूल किया था.

करीब 2- ढाई साल के रिलेशनशिप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने ब्रेकअप की खबर देकर फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि ऐसा माना जाने लगा था कि दोनों शादी की खबर देंगे.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *