बिग बॉस में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं।शो के नए एपिसोड की शुरुआत अंकित गुप्ता और प्रियंका के बीच तकरार से हुई। आजकल गौतम विग और सौंदर्य शर्मा के प्यार की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है.

दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ रहीं हैं. जहां एक तरफ ये दोनों अपने रिलेशनशिप को सच बताते हैं, वहीं दूसरी ओर घर के बाकी सदस्यों को लगता है कि इनका रिश्ता फेक है, वहीं सलमान खान और करण जौहर ने भी इनके रिश्ते को फेक बताया था.

ना सिर्फ निमृत गौतम और सौंदर्या के रिश्ते को फेक बता रहीं हैं बल्कि अर्चना, शालीन और टीना ने भी दोनों के रिश्ते को नकली बताया है. प्रोमो देख लग रहा है कि यह एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है, क्योंकि इनके रिश्ते पर सभी अपना ओपीनियन दे रहें हैं.

निमृत और एमसी स्टेन वकील बने। गौतम का केस एमसी ने लड़ा। इस टास्क के दौरान कोर्ट को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी अंकित और गोरी की थी जिसकी वजह से उन्होंने नियम बनाया कि जिसे बोलने को कहा जाएगा वही बोलेगा नहीं तो वह मुद्द वहीं खारिज हो जाएगा। एकबार फिर गौतम विग और सौंदर्य शर्मा का रिश्ता लोगों के निशाने पर आ गया है.

हमेशा की तरह इसबार भी अपने रिश्ते की सफाई दे रहें हैं. कलर्स द्वारा जारी किए नए प्रोमो में बिग बॉस के घर में अदालत लगने वाली है और कटघरे में खड़े गौतम और सौंदर्या के रिश्ते पर सवाल उठने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *