रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और भारत में रहने वाले लोगों की जमकर तारीफ की है व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा।

पुतिन ने रूस के एकता दिवस के मौके पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। लगभग डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है। आइए भारत को देखें, जहां बहुत प्रतिभाशाली और बहुत प्रेरित लोग हैं।

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की ‘अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति’ के बारे में बात की। पुतिन ने भाषण के दौरान कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था। काफी हद तक, पूर्व औपनिवेशिक शक्तियों में हासिल की गई समृद्धि का स्तर अफ्रीका की लूट पर आधारित है। यह सभी जानते हैं। इससे पहले 27 अक्टूबर को भी रूसी राष्ट्रपति ने भारत की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था।

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की भी तारीफ की थी और कहा था, कि भारत में रूस के बीच के मजबूत संबंध पश्चिमी देशों की आंखों में खटकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *