द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री का नाम काफी तेजी से मश्हूर हुआ है। द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ से खाता खोला था.

ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि विवेक अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर नाम से फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा उन्होंने कुछ समय पहले की थी। अब विवेक अग्निहोत्री ने ये भी साफ कर दिया है कि इस फिल्म में लीड किरदार कौन निभाएगा।

विवेक अग्निहोत्री ने जब से द वैक्सीन वॉर की घोषणा की है। अब द वैक्सीन वॉर की कास्टिंग के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।  इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म में उनका मुख्य रोल है जिसे बहुत अच्छी तरह से लिखा गया है। ये भी खबर है कि नाना पाटेकर दिल से ये किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए वह काफी खुश भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *