बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज सुबह तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. उनके साथ उनके पति विराट कोहली और उनकी बेटी वमिका भी दिखाई दी.

दरअसल, विराट कोहली भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो रहे थे. वमिका और अनुष्का भी उनके साथ नजर आए. बिल्कुल सुबह का समय था इसलिए उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई पैपराजी उन्हें स्पॉट कर लेगा. उन्होंने वामिका का चेहरा नहीं ढका था. इसके चलते लोगों को नन्ही वामिका प्यारी झलक देखने मिली.

विराट कोहली और अनुष्का शर्माने पैपराजी से बेटी वमिका की तस्वीरें नहीं खींचने की अपील भी की. इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी से बेटी की फोटो शेयर नहीं करने का भी अनुरोध किया. इसलिए उनकी बेटी और विराट-अनुष्का की प्राइवेसी को मेंटेन कर रहे हैं.

वमिका बिना पलक झपकाए सीधे कैमरे में देख रही थी क्योंकि पैपराज़ी ने पहली बार उन्हें अपने कैमरे में कैद किया था. इस तस्वीर को वमिका की पहली तस्वीर के रूप में माना जाएगा लेकिन इसे पूरी दुनिया के साथ अभी शेयर नहीं किया जा सकता है.

अनुष्का शर्मा ने इस साल 11 जनवरी को बेटी वमिका को जन्म दिया. इसके बाद से विराट और अनुष्का पेरेंट्सहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. अनुष्का और विराट को बेटी के साथ क्वैलिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *