बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैशन सेंस इंडस्ट्री की अन्य एक्ट्रेसेस से हटकर है। शूट लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक्स में बेहद स्टाइलिश दिखने तक, वो अपने फैंस का ध्यान खींचती नजर आती है।

फिल्म ’83’ के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचा हुआ है, जहां पर बीती रात रेड सी फिल्म फेस्टिवल (ReD Sea Film Festival) में 83 का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया। इस दौरान दीपिका ने पीच कलर का फ्रिल बैकलेस गाउन पहना, जिसमें डीप बैक नेक के साथ फ्रील है।

इस गाउन की स्लीव्स भी काफी स्टाइलिश हैं, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। इस लुक दीपिका ने न्यूड मेकअप, मैट लिपस्टिक और मैसी के साथ कंप्लीट किया है।

कानों में खूबसूरत डायमंड ईयररिंग्स उनके लुक को लग्जरी और अट्रैक्टिव बना रहे हैं। ओवरऑल लुक में दीपिका की खूबसूरती देखते ही बन रही है

वहीं इस दौरान दीपिका के पति रणवीर सिंह का स्वैग भी देखते ही बन रहा है। वह यैलो और ब्लैक कलर यानि टाइगर प्रिंट पैंटसूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डाले एक साथ चलते हुए ‘दीपवीर’ की जोड़ी लाजवाब लग रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *