स्पाइसजेट के विमान में बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया का धूम्रपान करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए।सुरक्षा में सेंध का यह गंभीर मामला है. सैकड़ो यात्रियों की जान से खिलवाड़ का वीडियो वायरल हुआ.

  धूम्रपान की घटना स्पाइसजेट की एसजी706 फ्लाइट में हुई जो दुबई से दिल्ली आ रही थी। गुरुवार को जब इस घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया, तो सिंधिया ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस तरह के खतरनाक बर्ताव के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं होगी।

गुरग्राम पुलिस ने इसे जेल भी भेजा था लेकिन जेल से बाहर आकर फिर ये ऐसी हरकतें करने लगा, ताकि वह सोशल मीडिया में सुर्खियां बनता रहा, लेकिन सबसे अहम सवाल हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीने का है.

हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीने का मामला काफी बढ़ा है, क्योंकि यह सुरक्षा में चूक का मामला है.वीडियो में कटारिया को स्पाइसजेट के विमान में बीच की सीट पर सिगरेट जलाते हुए दिखाया गया है। कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर्स हैं। यात्रियों को विमान में लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है। यात्रियों को विमान में धूम्रपान करने की भी अनुमति नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *