मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा की फल और फूलों से खेली जाने वाली बगवाल में शामिल होने के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वह खटीमा में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इससे पहले सीएम धामी ने खटीमा में तिरंगा यात्रा निकाली। मां वाराही के धाम देवीधुरा के खोलीखांड दुबाचौड़ में बगवाल को लेकर उत्साह है।चंपावत दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां वाराही के धाम देवीधुरा पहुंचे। इससे पहले वह खटीमा में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

बगवाल शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर एक बजे बाज शुरू हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। गहड़वाल खाम के योद्धा केसरिया, चम्याल खाम के योद्धा गुलाबी, वालिग खाम के सफेद और लमगड़िया खाम के योद्धा पीले रंग के साफे पहनकर बगवाल में शिरकत की।

मां वाराही के धाम देवीधुरा के खोलीखांड दुबाचौड़ में आज शुक्रवार को बगवाल मनाई जा रही है। बगवाल खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान में फल और फूलों से खेली जाती है। चारखाम (चम्याल, गहड़वाल, लमगड़िया, वालिग) और सात थोक के योद्धा बगवाल में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *