विक्की कौशल ने अपना बर्थडे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया. अब एक्टर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विक्की कौशल  ने एक दिन पहले न्यूयॉर्क में अपना 34वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने दो तस्वीरें और एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. पहली तस्वीर में वह कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए झूले पर पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं.

तसीवरों में विक्की कौशल केक काटते दिख रहे है और उनके साइड में कैटरीना कैफ नजर आ रही है. वीडियो में कैट उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए सुनाई दे रही है. एक अन्य तसवीर में विक्की अपने दोस्तों के साथ पोज देते नजर आए.

फोटोज पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है.इसके बाद एक वीडियो है, जिसमें कैटरीना  और उनके दोस्त ‘हैप्पी बर्थडे’ सॉन्ग गाते हुए नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *