बिग बॉस 13′ फेम शहनाज गिल  बड़े पर्दे पर डेब्‍यू के लिए खूब एक्‍साइटेड है। शहनाज़ को लेकर पिछले दिनों खबर आयी थी की वह सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।

अब शहनाज़ गिल की एक वीडियो वायरल हो रही है जो इसी फिल्म के सेट की बताई जा रही है। वीडियो में साफ़ साफ़ देखा जा सकता है की फिल्म की शूटिंग के लिए शहनाज़ पूरी तरह से ट्रेडिशनल ड्रेस में तैयार हो कर बालो में गजरा लगाए जा रही है।

फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बन रही इस‍ फिल्‍म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी हैं। यही नहीं, फिल्‍म में नई एंट्री राघव जुयाल  की भी हुई है। सलमान खान ने अपना जो लुक शेयर किया है.

उसमें वह लंबे बालों में ऐक्‍शन अवतार में नजर आ रहे हैं।जब से ये वीडियो आई है शहनाज़ के फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे है। इस लुक में शहनाज़ काफी खूबसूरत दिख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *