बॉलीवुड के सबसे एक्साइटेड और एनर्जेटिक एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपने फिल्म ‘भेड़िया’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया है।

 इसी बीच अब वरुण धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भेड़िया के बाद अब वो एक बड़ी फिल्म का हिस्सा होंगे। ये फिल्म एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल होगी जिसमें पहले श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नज़र आए थे। ये फिल्म ‘स्त्री 2’ होगी। स्त्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और अब मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं।ऐसे में कहा जा रहा है कि वरुण इस बार फिल्म में राजकुमार राव को रिप्लेस कर सकते हैं।

फिल्म से राजकुमार राव का पत्ता साफ हो गया है। वैसे, अभी इस फिल्म कौन होगा और किस रोल में होगा ये तो क्लियर नहीं हुआ है लेकिन ये ज़रूर कंफर्म हो गया है कि स्त्री के सीक्वल में वरुण धवन की एंट्री हो चुकी है। खुद एक्टर ने इस खबर पर मुहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *