मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के सबसे कंट्रोवर्सियल कपल हैं। इन दोनों का ऐज गैप और मलाइका का डाइवोर्स अक्सर दोनों को ट्रोलर्स के निशाने पर ले आता है। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके बाद हंगामा खड़ा हो सकता है।

 अक्सर मलाइका और अर्जुन से सवाल किया जाता है कि दोनों कब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे और कब शादी करेंगे?कई सालों से ये दोनों रिलेशनशिप में हैं और इन्होने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कुबूल किया है। जहां दोनों ने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की जानकारी भी दी थी। इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

वहीं इन रिपोर्ट्स के बाहर आते ही बॉलीवुड गलियारों में शोर मच गया है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है कपल के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया के साथ इन अफवाहों पर बात की है और अपना रिएक्शन दिया है। इस शख्स का कहना है कि ये खबर झूठी है, ये सिर्फ अफवाहें हैं।

हालांकि अभी तक अर्जुन या मलाइका ने इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में सच क्या है और क्या झूठ ये तो आने वाले वक़्त में ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *