उत्तराखंड में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण होगा.इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ 9 और लोग कैबिनेट पद की शपथ लेंगे.

धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल , चंदन राम दास और सतपाल महाराज भी शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

बता दें नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को दोपहर ढाई बजे होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई केंद्रीय नेता और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे.

बीजेपी विधायक की मीटिंग में नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी राजभवन गए, जहां उन्होंने राज्यपाल लेफिटनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मिलकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *