राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी के दौरान पीएम मोदी, यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारे लगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होते ही जैसे ही धामी और योगी मंच पर आए, पूरा पंडाल उनके समर्थन में नारों से गूंज उठा। धामी-धामी के साथ ही बुलडोजर बाबा के नारों के जरिये उत्साह जाहिर किया। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं।

25 मार्च को योगी आदित्यनाथ एक बार पुन: यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह उत्तराखंड के सीएम की ताजपोशी के कार्यक्रम में बतौर मेहमान पहुंचे। उनकी लोकप्रियता का जादू एयरपोर्ट से ही देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *