पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के सारे चुनावों वादों को पूरा करेंगे, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड भी शामिल है. पुष्कर सिंह धामी पर ही आलाकमान ने भरोसा जताया है. बीजेपी ने सोमवार को सस्पेंस खत्म करते हुए धामी के हाथों ही उत्तराखंड की बागडोर सौंपी है.

धामी के खटीमा से चुनाव हारने के बाद आलाकमान पसोपेश में आ गया था कि किसे मुख्यमंत्री चुना जाए. धामी खटीमा से चुनाव हारने से पहले इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं.

धामी ने मीडिया से कहा, उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के विजन में विश्वास करने और BJP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता और सैनिक के बेटे पर विश्वास दिखाया.

सोमवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा, ‘हम तमाम प्रतिबद्धों को पूरा करेंगे, जो हमने जनता से चुनाव से पहले किए थे. यूनिफॉर्म सिविल कोड भी इनमें से अहम है, जिसे हम पूरा करेंगे.’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *