भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

हर दायित्व को बड़ी कुशलता से निभाने में वे सिद्धहस्त हैं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे बड़ी कर्मठता से काम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘अमित शाह को जन्मदिन की बधाई! भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, परिश्रम, कर्मठता और सेवाभाव से भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते, देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं।अमित शाह को रानजीति का चाणक्य कहा जाता है।  उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसने एक साल के भीतर ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *