रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक नया वीडियो सामने आया है।  क्रेमलिन के 17 नवनियुक्त विदेशी राजदूतों को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो पर यूक्रेन के मंत्री ने उनकी खिल्ली उड़ाई है।

जब वो अपना भाषण पूरा कर देते हैं तो दर्शकों से तालियां या प्रशंसा की उम्मीद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, कोई रिएक्शन न होता देख, पुतिन अपना भाषण पूरा करते हैं और वहां से निकल जाते हैं।

46 सैकेंड के इस वीडियो में पुतिन नवनियुक्त विदेशी राजदूतों को राजनयिक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के एक समारोह की मेजबानी कर रहे हैं।एंटोन गेराशचेंको ने एक ट्वीट में लिखा, “क्रेमलिन में राजदूतों के परिचय पत्र प्रस्तुत करने के समारोह में अपना भाषण समाप्त करने के बाद किसी ने भी पुतिन की सराहना नहीं की।”

वीडियो में, व्लादिमीर पुतिन को अपना भाषण समाप्त करते हुए थोड़ा मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है,  दूसरी ओर उनके समीप मौजूद राजदूत संक्षिप्त तौर पर सिर हिलाते हैं। व्लादिमीर पुतिन ने जाने से पहले उन्हें अंग्रेजी में “ऑल द बेस्ट” कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *