र्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाते समय डूबने से मुरादाबाद निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही नहाते समय गहरे कुंड में चले गए। पुलिस के अनुसार दोपहर बाद गर्जिया में एक कार से दो युवक पहुंचे थे।

कुछ देर बाद लोगों ने शोर मचाते हुए युवकों के डूबने की जानकारी  दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से काफी देर तक तलाश की, । कुछ देर बाद दमकल की टीम वहां पहुंच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।

गर्जिया पुलिस चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड से मृतकों की पहचान गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया व अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी आशियाना कॉलोनी मुरादाबाद के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *