शाहरुख खान ने ‘पठान’ बन बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। अब फैंस किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख ने इस मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म के मुख्य हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली है।

 ‘जवान’ की टीम अब अप्रैल के महीने में 10 दिनों तक दो गानों की शूटिंग करेगी। एक मीडिया संस्थान को सूत्र से पता चला है, ‘शाहरुख खान और नयनतारा अप्रैल के पहले सप्ताह में मुंबई में जवान के पहले गाने की शूटिंग करेंगे, जिसे अनिरुद्ध कंपोज कर रहे हैं।’

‘इस गाने के लिए शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी शामिल होंगी।’ गौरतलब हो कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने फिल्म ‘पठान’ से लोगों को दीवाना बनाया है। शाहरुख को फिर से साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, अबतक इन मीडिया रिपोर्ट्स की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *