यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को त्रिपुरा में बिना नाम लिए ही राहुल गांधी पर कई हमले किए। एक दिन पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए वार का भी सीएम योगी ने आक्रामक पलटवार किया।

योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। यहां तक कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व ही अब मिटने के करीब पहुंच गया है। राहुल गांधी ने सोमवार को योगी पर हमला करते हुए कहा था कि यूपी में अधर्म हो रहा है। राहुल गांधी ने सीएम योगी को ठग भी बताया था।

त्रिपुरा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। वह तो रामसेतु को कल्पना बताती रही है। रामसेतु को ही तोड़कर भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर रही थी। भगवान कृष्ण के अस्तित्व को ही कांग्रेस नकारती रही है। जैसे अस्तित्व केवल इन्हीं का है।

सीएम योगी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में भी कांग्रेस वाले बाधा बनते थे। जब राममंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन चल रहा था, कांग्रेस उसके खिलाफ आंदोलन कर रही थी। आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। राममंदिर के निर्माण में भी बैरियर यही लोग थे। ये लोग ये लोग विकास में बैरियर हैं। आईआईटी और आईआईएम का निर्माण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *