हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अहम जगह बनाने वाली मृणाल ठाकुर का जल्द ही एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘गुमराह’ में।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर और रोनित रॉय भी मौजूद रहे।7 अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गुमराह’ में मृणाल ठाकुर एक वर्दीधारी पुलिस अफसर के रोल में मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती नजर आएंगी।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर दो अलग-अलग किरदारों में दो अलग तरह के अंदाज में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि फिल्म में आदित्य और मृणाल के बीच जबर्दस्त टक्कर और चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलेगा।

‘गुमराह’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब एक पत्रकार ने मृणाल से पूछा कि पुलिस का किरदार उनके लिए कितना कठिन था? तब वह कहती हैं, ‘इस किरदार के लिए मुझे कई तरह के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।जब उनसे पूछा गया कि उनकी तुलना तब्बू और रानी मुखर्जी से की जा रही है? तो मृणाल ने कहा, ‘ये मेरी तारीफ के साथ-साथ मेरे लिए एक चुनौती भी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *