साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सूर्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सूर्या और उनकी वाइफ और मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका को साउथ का पावर कपल कहा जाता है।

सुपरस्टार सूर्या ने अब मुंबई में ही रहने का फैसला कर लिया है और इसी सिलसिले में कपल मायानगरी में अपने लिए घर की तलाश कर रहा था। कहा जा रहा है कि सूर्या और ज्योतिका की नई घर की तलाश खत्म हो गई है।

सूर्या और ज्योतिका ने मुंबई में 70 करोड़ रुपए का एक आलिशान घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि सूर्या का नया अपार्टमेंट एक पॉश गेटेड सोसायटी में 9,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। उनके अपार्टमेंट में एक खूबसूरत पार्क के साथ कई पार्किंग स्लॉट हैं, जो इसे शानदार बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *