समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात की.  उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के लिए संघर्ष करते नहीं दिख रही है, ये बड़े दुर्भाग्य की बात है.

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बीच यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली. इस दौरान उन्होंने आजम के मामले को लेकर सपा को कटघरे में खड़ा किया.

शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में सपा के कई सदस्य हैं. अगर सुनवाई न होती तो धरने पर बैठ जाते, प्रधानमंत्री नेता जी की बात जरूर सुनते.  यादव ने कहा कि आजम खान के मुकदमे बहुत छोटे-छोटे हैं, इस पर ध्यान देना चाहिए था. ये बात सपा को याद रखना चाहिए. सीनियर नेता होते हुए भी उनकी मदद नहीं हो पा रही है. मैं आजम खान के साथ हूं.

शिवपाल यादव ने कहा कि उचित समय आने पर राजनैतिक निर्णय लिया जाएगा. अभी कहना जल्दबाजी है. आजम के लिए सपा को संघर्ष और आन्दोलन करना चाहिए था. लेकिन नहीं हुआ ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है. इससे पहले आजम खां के समर्थकों द्वारा सपा से मुखर होने के बाद इस मुलाकात के पीछे भी कई मायने निकाले जा रहे हैं. हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *