स्पर्धा चाइल्ड हेल्पलाइन सब सेंटर सल्ट अल्मोड़ा की ओर से एसएसबी मुख्यालय एनटीडी में मानव और बाल तस्करी पर कार्यशाला आयोजित की गई। चाइल्ड हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे की समीक्षा बैठक कर रही थीं। बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

इस मामले बच्चों के पुनर्वास और कानूनी पहलुओं को लेकर भी बातचीत हुई। ऊधमसिंह नगर जिले से सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि उनके जिले में भिक्षावृत्ति में लगातार वृद्धि हो रही है, जो चिंताजनक है। ऐसे में वहां पर माता-पिता और बच्चों की काउंसलिंग कराई जाने की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता चाइल्ड हेल्पलाइन के निदेशक दीप चंद्र बिष्ट ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल कल्याण समिति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में आदि की भूमिका बताई। इस मौके पर संस्था के चंदन, अनुज, रघु चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *