उत्तराखंड  में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा।  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग की बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान खेल मंत्री ने खेल छात्रवृत्ति का जीओ जारी होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

खेल मंत्री ने कहा कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के 8 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों ( प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं ) को प्रतिमाह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के खिलाड़ियों खेल कौशल विकसित करने के साथ ही भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने में विभाग को मदद मिलेगी।खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने जल्द से जल्द वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल एसके सारकी, उपनिदेशक खेल मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *