उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में बारिश का दौर कई दिनों से जारी है.मानसून आने के बाद जहां झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया अब मैदानी इलाको में भी बारिश का सिलसिला शुरू होने ही संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।. साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में आज भारी बारिश की संभावना है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

लेकिन अभी मौसम विज्ञानियों ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे राज्य में सक्रिय होने में 72 घंटे का समय ले सकता है। उससे पहले प्री मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के आसार हैं। इन सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन के बेहतर उपाय करने के साथ ही सतर्क रहने की जरूरत जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *